सिलिंडर विस्फोट कांवरिया की मौत
जमुई : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित धोबी सिंह सहोदरा उच्च विद्यालय में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो जाने से एक कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक कांविरया की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के जफरपुरा निवासी विशंभर सिंह के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार सभी कांवरिया यात्री […]
जमुई : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित धोबी सिंह सहोदरा उच्च विद्यालय में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो जाने से एक कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक कांविरया की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के जफरपुरा निवासी विशंभर सिंह के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार सभी कांवरिया यात्री देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में उक्त विद्यालय के प्रांगण में विश्राम करने को लेकर ठहरे थे. लोगों ने बताया विश्राम के दौरान ही खाना बनाया जा रहा था. तभी गैस लीक होने के कारण आग सिलिंडर में पकड़ लिया. जिसे लोगों ने उठा कर मैदान में फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










