Indian Railway : बिहार से गुजरनेवाली दो जोड़ी ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदला गया रूट

Updated:
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक काम को लेकर ब्लॉक दिये जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

पटना. धनबाद मंडल में जारंगडीह- दानिया दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत दानिया व डुमरी बिहार रेलवे स्टेशनों पर प्री नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक काम को लेकर बुधवार को दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क वीरेंद्र कुमार बताया कि बुधवार को गाड़ी संख्या 03343/03344 गोमो-चोपन-गोमो व गाड़ी संख्या 03361/03362 गोमो-बरवाडीह-गोमो का परिचालन रद्द रहेगा. 21 फरवरी को मदार जंक्शन से चलने वाली 19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस बदले मार्ग बरकाकाना-मूरी-बोकारो स्टील सिटी-चंद्रपुरा के रास्ते चलायी गयी. 22 फरवरी को चलने वाली 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.

कई ट्रेनों का बदला गया रूट

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक काम को लेकर ब्लॉक दिये जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. 25 व 26 फरवरी को 12554 नयी दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 25 फरवरी को 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस बदले मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलेेगी.

25 व 26 फरवरी को 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली विशेष गाड़ी, 02563 सहरसा-नयी दिल्ली विशेष गाड़ी बदले मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-मुरादाबाद-रोजा-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी. 24 व 25 फरवरी को 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी बदले मार्ग गाजियाबाद-रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलेगी.

24 से 26 फरवरी तक 02564 नयी दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी बदले मार्ग गाजियाबाद-रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलेगी. 24 फरवरी को 15203 बरौनी- लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस नियंत्रित कर चलायी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन