भीषण गर्मी में घरों से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

Updated at : 28 May 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

रोहिणी नक्षत्र के पहले नाै दिनों के नौतपा में चेहरा झुलसाने वाली धूप हो रही है. मंगलवार की सुबह छह बजे ही तेज धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ और तेज होती गयी. आग उगलते धूप और गर्मी से बेहाल लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. रोहिणी नक्षत्र के पहले नाै दिनों के नौतपा में चेहरा झुलसाने वाली धूप हो रही है. मंगलवार की सुबह छह बजे ही तेज धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ और तेज होती गयी. आग उगलते धूप और गर्मी से बेहाल लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. मजबूरी में जो लोग बाहर निकल भी रहे हैं, तो धूप से बचने के लिए छाता, गमछा या दुपट्टे से खुद को ढककर निकल रहे. मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक धूप से बचने की सलाह दी गयी है. हाइवे पर भी सन्नाटा दिख रहा. सूर्यदेव के आग उगलने के कारण जिले में लोग गर्मी से बिलबिला उठे. शहर में लोगों को नारियल पानी, शर्बत, फलूदा, आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ दिख रही. उमस भरी गर्मी लोगों की नींद, तो दिन का चैन छीन लिया है. ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी दोपहर में सन्नाटा दिख रहा. उमस के कारण हीट लोगों को तिलमिला दे रहा. शहर के मौनिया चौक, चंद्रगोखुला रोड, मेन रोड में सर्वाधिक भीड़ वाला इलाका होने के बाद भी दोपहर में लोगों की भीड़ कम हो गयी थी. नौतपा के आगे बंगाल की खाड़ी से आये रेमल चक्रवात का असर कुचायकोट, फुलवरिया, उचकागांव, पंचदेवरी, कटेया व विजयीपुर में बारिश होने से रात में राहत मिली. चक्रवाती तूफान रेमल का असर यहां बहुत कम पड़ा है. इस कारण हवा चलने के आसार हैं. वहीं मंगलवार को धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया. धरती फिर से धधकने लगी. गर्मी का सितम इस कदर कहर बरपा रहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 2.4 अधिक है. वहीं औसत से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर न्यूनतम तापमान 30.4 रिकॉर्ड किया गया. आर्द्रता 41 फीसदी रहा. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय का कहना है कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन