दायित्व का निर्वहन करें दफादार-चौकीदार

Published at :07 Oct 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
दायित्व का निर्वहन करें दफादार-चौकीदार

गोपालगंज : शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू किये जाने को लेकर डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में दफादार-चौकीदारों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने दफादार-चौकीदार को अपनेे दायित्वों का निर्वहन प्रभावी तरीके से किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नयी शराब नीति में दफादार-चौकीदारों की […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू किये जाने को लेकर डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में दफादार-चौकीदारों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने दफादार-चौकीदार को अपनेे दायित्वों का निर्वहन प्रभावी तरीके से किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नयी शराब नीति में दफादार-चौकीदारों की भूमिका अहम है.

ऐसे में अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं. जहां कहीं भी आपके क्षेत्र में शराब बेचे जाने की सूचना मिलती है, तो उसे थाने को दें, ताकि थाना दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर सके. उन्हाेंने कहा कि लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि दो अक्तूबर से होने लागू नया शराबबंदी कानून पूर्व के कानून से भी काफी कठोर है.

यदि किसी थाना क्षेत्र में बार-बार अवैध बरामद की जाती है तो थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. वहीं, उस क्षेत्र के चौकीदार पर भी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सभी सीओ, सभी थानाध्यक्षों के अलावा एसपी रविरंजन कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, मो इम्तेयाज आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन