चार जगहों पर मिलीं अंगरेजी व देशी शराब

गोपालगंज : बिहार में शराबबंदी के बाद गोपालगंज पुलिस ने अबतक का सबसे बड़ा शराब के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है. एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर 20 थानों की पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान चार जगहों पर पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली है. इनमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी […]
गोपालगंज : बिहार में शराबबंदी के बाद गोपालगंज पुलिस ने अबतक का सबसे बड़ा शराब के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है. एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर 20 थानों की पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान चार जगहों पर पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली है. इनमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गयी.
उत्तर प्रदेश से आ रही यात्री बस में भी पुलिस को शराब मिली है. एसपी ने छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि थावे पुलिस ने छापेमारी के दौरान बस में यूपी से आ रही अंगरेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं. इसमें चालक समेत दो लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. वहीं, गोपालपुर थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर किलपुर गांव से 25 पीस शराब की बोतलें बरामद कीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










