हत्या के बाद बढ़ायी चौकसी, तेज की छापेमारी

गोपालगंज : शातिर अपराधी मिंटू सिंह की गैंगवार में हत्या किये जाने को लेकर पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है. मिंटू पर सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता त्रिपुरारि शरण शर्मा की हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे. जेल से बाहर निकलने के बाद से ही मिंटू की हत्या के लिए अपराधी रेकी […]
गोपालगंज : शातिर अपराधी मिंटू सिंह की गैंगवार में हत्या किये जाने को लेकर पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है. मिंटू पर सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता त्रिपुरारि शरण शर्मा की हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे. जेल से बाहर निकलने के बाद से ही मिंटू की हत्या के लिए अपराधी रेकी कर रहे थे. मंगलवार की रात वह बाइक से अपनी ससुराल उचकागांव के पिपरहिया गांव जा रहा था. उसका साला सोनू खां भी घर से साथ निकला था.
बसडिला बाजार में पान की दुकान पर रुकते ही अपराधियों ने अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों से छलनी करने के बाद हथियार लहराते हुए अपराधी भाग निकले. हत्या के बाद बाजार में अफरातफरी मच गयी. पुलिस ने थावे, गोपालगंज और कुचायकोट की ओर जानेवाली सभी सड़कों को सील कर छापेमारी शुरू कर दी. हालांकि रात होने का लाभ उठा कर अपराधी बच कर भाग निकले. पोस्टमार्टम में मिंटू को नौ गोलियां लगने की बात सामने आयी है. पुलिस के वरीय अधिकारी गैंगवार में हत्या किये जाने की आशंका को देखते हुए जांच कई बिंदुओं पर कर रहें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










