पूर्व सांसद की भावज की नजर प्रमुख की कुरसी पर

Published at :28 Feb 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद की भावज की नजर प्रमुख की कुरसी पर

कुचायकोट : लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय के परिवार की नजर प्रखंड प्रमुख की कुरसी पर टिकी है. इस बार पूर्व सांसद की भावज शैलेश पांडेय की पत्नी सलेहपुर पंचायत से बीडीसी का चुनाव लड़ेंगी. कुचायकोट प्रखंड प्रमुख की कुरसी अनारक्षित महिला होने से इनकी नजर इस सीट पर है. […]

विज्ञापन

कुचायकोट : लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय के परिवार की नजर प्रखंड प्रमुख की कुरसी पर टिकी है. इस बार पूर्व सांसद की भावज शैलेश पांडेय की पत्नी सलेहपुर पंचायत से बीडीसी का चुनाव लड़ेंगी. कुचायकोट प्रखंड प्रमुख की कुरसी अनारक्षित महिला होने से इनकी नजर इस सीट पर है.

शैलेश पांडेय के दूसरे भाई आदित्य नारायण पांडेय एमएलसी हैं. वर्ष 2001 के पंचायत चुनाव में मुखिया बनने के बाद से क्षेत्र में लोगों से जुड़े रहे. 2006 के चुनाव में सीट आरक्षित होने पर चुनाव से किनारा हुए. इस बार बीडीसी की सीट अनारक्षित है. उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है. इस पंचायत में बीडीसी की दो सीटें हैं. वर्तमान में एक सीट पर इनके पट्टीदार उदय नारायण पांडेय का कब्जा है. इन्हें दूसरी सीट पर लड़ाने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन