बिहार में पर्यटन विकास के लिए बनेगा रोड-मैप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 7:39 PM

विज्ञापन

बिहार में पर्यटन विकास के लिए बनेगा रोड-मैपरोड मैप बनाने में पर्यटन विभाग को कला- संस्कृति विभाग करेगा सहयोग गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वें जन्मदिवस पर प्रकाशोत्सव और गांधी के चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का होगा भव्य अयोजन हेरिटेज होटल के रूप में विकसित होंगे बिहार के हेरिटेज भवनप्रोफेशनल होगा बिहार राज्य पर्यटन […]

विज्ञापन

बिहार में पर्यटन विकास के लिए बनेगा रोड-मैपरोड मैप बनाने में पर्यटन विभाग को कला- संस्कृति विभाग करेगा सहयोग गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वें जन्मदिवस पर प्रकाशोत्सव और गांधी के चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का होगा भव्य अयोजन हेरिटेज होटल के रूप में विकसित होंगे बिहार के हेरिटेज भवनप्रोफेशनल होगा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड बॉक्सबोधगया में खुलेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेड मैनेजमेंटसमीक्षा बैठक में सीएम ने बिहार में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेड मैनेजमेंट खोलने की सहमति भी दी. यह संस्थान बोधगया में स्थापित होगा. उन्होंने विभाग को इसका प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हेरिटेज भवनों को विकसित कर भव्य हेरिटेज होटल में विकसित किया जा सकता है. इसका भी प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटन के अंतर्गत जो होटल पूर्व से हैं, उन्हें भी विकसित करने की आवश्यकता है. इसका भी प्रस्ताव लाया जाये. बैठक में पर्यटन सचिव ने पटना स्थित कौटिल्य विहार होटल एवं उसके परिसर की भूमि का उपयोग कर वहां आधुनिक और भव्य होटल निर्माण की आवश्यकता बतायी, ताकि विभाग की आय में वृद्धि हो. मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित प्रस्ताव विभाग को लाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नें की पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक संवाददाता, पटना बिहार में पर्यटन के विकास का रोड मैप बनेगा. इसके लिए पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों और पर्यटन की जानकारी रखनेवाले प्रोफेशनल्स के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा. यह निर्णय बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को निर्देश दिया कि पर्यटन के साथ कला, संस्कृति विभाग को भी रोड मैप बनाने में शामिल किया जाये. दोनों विभागों में समन्वय कर विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास, आधारभूत संरचना निर्माण और पुरातात्विक महत्व के स्थलों के विकास के लिए पर्यटन रोड मैप का प्रस्ताव जल्द लाया जाये. नीतीश कुमार ने कहा कि 2017 में राज्य में दो प्रमुख कार्यक्रम होंगे, जिनमें गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें जन्मदिवस पर प्रकाशोत्सव का आयोजन और महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष समारोह शामिल हैं. उन्होंने पर्यटन विभाग को इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारी के लिए समर्पित अधिकारियों की टीम बनाने और कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी जल्द शुरू करने को कहा. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को पूरी कार्ययोजना एक माह में प्रस्तुत करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. यहां के ऐतिहासिक- पुरातात्विक स्थलों का पर्यटक स्थल के रूप में विकास कर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास किया जा सकता है. बौद्ध परिपथ, महात्मा गांधी परिपथ, कांवरिया पर्यटकों का शिव शक्ति परिपथ, रामायण परिपथ, जैन परिपथ, पटना साहिब में विभिन्न पर्यटकीय सुविधाओं के विकास, मंदार पर्वत एवं अंग प्रदेश परिपथ का विकास, चंपापुरी सहित जैन परिपथ के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा कर राज्य के विकास को गति दी जा सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन रोड मैप के अनुसार विशेषज्ञों के परामर्श से पर्यटन का विकास इस प्रकार करें कि पर्यटक घूमने के साथ-साथ पर्यटक स्थलों पर रुकें भी, इससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी. इसके लिए पर्यटक स्थल पर पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध रहना चाहिए. उन्होंने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को और सुदृढ़ और प्रोफेशनल बनाने की जरूरत बतायी. पर्यटन प्रोत्साहन नीति तुरंत लायी जाये, ताकि पर्यटन प्रक्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा दिया जा सके. बैठक में पर्यटन मंत्री अनिता देवी और पर्यटन सचिव हरजोत कौर सहित कई अधकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन