तीन घरों से पांच लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बैकुंठपुर : चोरों ने फिर बैकुंठपुर थाने के सोनवलिया टोला तोमर गांव में एक साथ तीन घरों में से 40 हजार रुपये नगद समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी की घटना से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. चोरों का गैंग घर में सोये सदस्यों को केमिकल सुंघा कर […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : चोरों ने फिर बैकुंठपुर थाने के सोनवलिया टोला तोमर गांव में एक साथ तीन घरों में से 40 हजार रुपये नगद समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी की घटना से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. चोरों का गैंग घर में सोये सदस्यों को केमिकल सुंघा कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं,

ताकि चोरी के दौरान घर के लोगों की नींद ने खुले. कोड़र गांव में योगेंद्र मिश्रा के घर में रात के दो बजे चोर घुसे और पूरे घर को खंगाल दिया. घर में रखा 40630 रुपये, एक लाख रुपये के जेवर व लाखों रुपये के कपड़े आदि की चोरी कर ली. इसके बाद चोरों ने राम अयोध्या दूबे के घर में छत की सीढ़ी के रास्ते प्रवेश किया व पूरे घर को खंगाल दिया.

चूंकि इनका परिवार फरीदाबाद में रहता है. फिर चोरों ने कामेश्वर दूबे के घर के पीछे से प्रवेश किया और चोरी करना शुरू किया की घर के लोग जग गये. उनलोगों की आवाज सुन कर चोर धीरे से भाग निकले. शुक्रवार की सुबह चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. घटना की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी विभाष कुमार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की.
समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन