ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट नहीं होने पर युवकों ने किया हंगामा

गोपालगंज : ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट नहीं होने पर भड़के युवकों ने जमकर हंगामा किया. परिवहन अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दलालों के माध्यम से लाइससेंस बनाने का आरोप लगाया. युवकों के गुस्सा के पीछे लाइसेंस बनाने के पूर्व टेस्ट नहीं होना बताया गया है. डीटीओ प्रमोद कुमार की पहल पर युवक शांत […]
गोपालगंज : ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट नहीं होने पर भड़के युवकों ने जमकर हंगामा किया. परिवहन अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दलालों के माध्यम से लाइससेंस बनाने का आरोप लगाया. युवकों के गुस्सा के पीछे लाइसेंस बनाने के पूर्व टेस्ट नहीं होना बताया गया है. डीटीओ प्रमोद कुमार की पहल पर युवक शांत हुए.
बाद में उनका टेस्ट कराया गया. युवकों ने आरोप लगाया कि लाइसेंस के लिए आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन दिया था. दो अगस्त को टेस्ट के लिए बुलाया गया था. दो अगस्त को कहा गया कि अब छह अगस्त को टेस्ट होगा. जब आज पहुंचें तो टेस्ट को निरस्त कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




