45 सौ लीटर स्पिरिट बरामद, धंधेबाज फरार

कुचायकोट : एनएच 28 पर भठवां मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने ट्रक सहित 45 सौ लीटर स्पिरिट जब्त की गयी, लेकिन ट्रकचालक व धंधेबाज फरार हो गये. जांच पड़ताल में पाया गया कि यूपी से स्पिरिट लायी जा रही थी. कुचायकोट थाने की पुलिस एनएच 28 पर रात में गश्त […]
कुचायकोट : एनएच 28 पर भठवां मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने ट्रक सहित 45 सौ लीटर स्पिरिट जब्त की गयी, लेकिन ट्रकचालक व धंधेबाज फरार हो गये. जांच पड़ताल में पाया गया कि यूपी से स्पिरिट लायी जा रही थी. कुचायकोट थाने की पुलिस एनएच 28 पर रात में गश्त कर रही थी. बलथरी चेकपोस्ट के पास एक ट्रक को शक होने पर जब पुलिस टीम ने रोकना चाहा तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा. इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया. इससे घबरा कर ट्रक चालक ने भठवां मोड़ के पास ट्रक छोड़कर धंधेबाज के साथ फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ड्रम में रखी 4500 लीटर स्पिरिट बरामद की गयी. पुलिस ने स्पिरिट व ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




