बाल श्रम में अब 20 नहीं 50 हजार रुपये लगेगा जुर्माना

गोपालगंज : बाल श्रम करवाने वाले व्यक्ति अब सावधान हो जाएं. बाल श्रम करवाना पूरे बिहार में अब पूर्णत: बंद कर दिया गया है. साथ ही अब बाल श्रम में पकड़े जाने पर 20 हजार नहीं बल्कि 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा. बिहार सरकार बाल श्रम रोकने के लिए अब काफी सख्त हो […]
गोपालगंज : बाल श्रम करवाने वाले व्यक्ति अब सावधान हो जाएं. बाल श्रम करवाना पूरे बिहार में अब पूर्णत: बंद कर दिया गया है. साथ ही अब बाल श्रम में पकड़े जाने पर 20 हजार नहीं बल्कि 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा. बिहार सरकार बाल श्रम रोकने के लिए अब काफी सख्त हो गयी है. सरकार ने सभी जिला प्रशासन को इसको लेकर कड़े निर्देश दिये हैं और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
जिलाधिकारी राहुल कुमार ने श्रम अधीक्षक व अन्य श्रम पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रखंड, अनुमंडल व जिला स्तर पर धावा दल का गठन किया है. इन्हें निर्देश दिया गया है कि होटलों, ढाबों, दुकानों, घरों व चिमनी-भट्ठा आदि का औचक निरीक्षण करें. धावा करने के दौरान अगर इन संस्थानों पर 14 वर्ष तक की आयु के बच्चे काम करते पाये जाएं तो पहले बच्चों को अपने कब्जे में ले लें. इसके बाद संस्थान के संचालक को नोटिस भेज कर निर्धारित जुर्माना वसूलें. वहीं, बार-बार एक ही स्थान पर बाल श्रम पाये जाने पर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




