मगध मेडिकल काॅलेज में फैकल्टी बहाली का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

गया. स्वास्थ्य विभाग ने मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में फैकल्टी बहाली की प्रक्रिया जल्द करने का निर्देश दिया है. बुधवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक हुई. इसमें मगध मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य व अधीक्षक भी शामिल हुए. अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया की तमाम […]
विज्ञापन
गया. स्वास्थ्य विभाग ने मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में फैकल्टी बहाली की प्रक्रिया जल्द करने का निर्देश दिया है. बुधवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक हुई. इसमें मगध मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य व अधीक्षक भी शामिल हुए. अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया की तमाम आपत्तियों में फैकल्टी की कमी सबसे मुख्य थी.
स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने मेडिकल काॅलेज प्रबंधन को अनुबंध पर बहाली प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है.रोस्टर क्लीयरेंस को लेकर आ रही समस्याओं पर स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल प्रबंधन बहाली प्रक्रिया शुरू कर दे. साथ-साथ रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी चलेगी. जैसे-जैसे रोस्टर क्लीयर होता जायेगा, पदों पर नियुक्ति कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










