पेशी के बाद जेल भेजे गये रामसरेखा यादव

गया: हत्या के आरोपित मुखिया पति रामसरेखा यादव को गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह एससीएसटी की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गाैरतलब है कि 1 नवंबर 2016 काे मुखिया पति काे गिरफ्तार किया गया था. लाेजपा के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष हुरमेठ गांव […]
डुमरिया थाना कांड संख्या 36/16 में सरेखा यादव की पेशी के वक्त उनके अधिवक्ता श्यामदेव प्रसाद ने कोर्ट से अपील की कि पहले से गिरफ्तार आरोपितों और रामसरेखा यादव के केस काे एक साथ चलाया जाए. कोर्ट ने कहा कि पहले से गिरफ्तार आठ आराेपिताें की गवाही चल रही है, जबकि रामसरेखा यादव से अब भी पूछताछ की जा रही है. अलग अलग समय में गिरफ्तार आरोपितों पर कार्रवाई अलग-अलग चरणों में है, इसलिए उनकी सुनवाई एक साथ नहीं हो सकती है. रामसरेखा यादव को आगामी 19 नवंबर और आठ आराेपिताें को 15 नवंबर को दुबारा कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










