ट्रेनों में लूट व चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

गया : ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआइबी के जवानों ने शुक्रवार को धर दबोचा. सीआइबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेन में लूटपाट व चोरी करने की नीयत से कोडरमा में […]
गया : ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआइबी के जवानों ने शुक्रवार को धर दबोचा. सीआइबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेन में लूटपाट व चोरी करने की नीयत से कोडरमा में ट्रेन पर चढ़े थे. जवानों को शक होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें आरपीएफ की कस्टडी में लाया गया.दोनों अपराधियों की पहचान लखीसराय के गढहीविशनपुर गांव के विकास कुमार व पटेल मंडल के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










