सीयूएसबी प्रतिकुलपति से वार्ता, पर नहीं बनी बात

Updated at :28 Jul 2016 8:33 AM
विज्ञापन
सीयूएसबी प्रतिकुलपति से वार्ता, पर नहीं बनी बात

गया:सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के कैंपस में बीए-बीएड व बीएससी-बीएड के छात्र-छात्राओं का धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा. स्टूडेंट्स कोर्स की मान्यता की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. धरने के तीसरे दिन प्रतिकुलपति ओपी राय धरनास्थल पर पहुंचे. छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की, पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला. उल्लेखनीय है […]

विज्ञापन
गया:सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के कैंपस में बीए-बीएड व बीएससी-बीएड के छात्र-छात्राओं का धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा. स्टूडेंट्स कोर्स की मान्यता की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. धरने के तीसरे दिन प्रतिकुलपति ओपी राय धरनास्थल पर पहुंचे. छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की, पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला.

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीए-बीएड व बीएससी-बीएड के स्टूडेंट्स कोर्स की मान्यता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि धरने पर बैठे छात्र 2013-17 व 2014-18 सत्र के हैं. इस सत्र के तहत पढ़नेवाले छात्रों के कोर्स की मान्यता अब तक नहीं मिली है. इससे छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

यूनिवर्सिटी प्रशासन से संबंधित मसले पर बीते एक वर्ष में कई दफा बातचीत की गयी, पर कोई संतोषजनक निष्कर्ष नहीं निकला. यहां तक कि छात्रों द्वारा स्थानीय स्तर से लेकर मंत्रालय तक पत्राचार किया गया, पर कोई फायदा नहीं हुआ. सभी जगह से यही जवाब आया कि मामला विचाराधीन है. यूनिवर्सिटी की अनदेखी की वजह से करीब 90 स्टूडेंट्स का कैरियर मंझधार में है. बावजूद इसके यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के भविष्य को लेकर संजीदा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन