गुरुआ में खाद दुकानदार से मांगी 10 लाख की रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 2:02 AM
गुरुआ: गया जिला स्थित गुरुआ बाजार में खाद की दुकान चलानेवाले सुजीत कुमार नामक एक दुकानदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. मंगलवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो लोग सुजीत के घर के दरवाजे पर आवाज लगा कर उनकी बच्ची को एक पत्र थमा कर चले गये. पत्र में लिखा […]
पत्र में लिखा गया है कि अगले दो दिनों तक उन्हें 10 लाख रुपये नहीं दिये गये, तो सुजीत कुमार की जान मार दी जायेगी. पत्र में घर उड़ाने की भी धमकी दी गयी है. पत्र में अंकों में एक लाख, जबकि शब्दों में 10 लाख रुपये लिखा गया है. पत्र में एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है, जिस पर सुजीत कुमार को संपर्क करने को कहा गया है.
रंगदारी को लेकर पत्र मिलने के बाद सुजीत के परिवारवाले दहशत में हैं. इस मामले की लिखित शिकायत गुरुआ थाने में की गयी है. शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला स्थानीय स्तर का प्रतीत हो रहा है. लेकिन,मामले की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व भी सुजीत कुमार की खाद दुकान सह आटा चक्की मिल से रुपये लूटने का प्रयास किया गया था. उसे आसपास के लोगों ने नाकाम कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










