एमएलसी मनोरमा फरार, मकान सील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 9:55 AM
गया: गया के आदित्य सचदेवा हत्याकांड में विधान पार्षद (एमएलसी) मनोरमा देवी पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. हत्याकांड की जांच के दौरान घर से बरामद विदेशी शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने बुधवार को एपी काॅलोनी िस्थत उनका मकान सील कर दिया. साथ ही, मकान से एक नाबालिग सहित […]
इनमें गया निवासी ललन कुमार व झारखंड के हंटरगंज का नाबालिग देवनंदन कुमार है. इस बीच, एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट मिल चुका है और एमएलसी को पकड़ने के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. एसएसपी ने कहा कि जिस मकान से शराब जब्त की गयी है, वह मनोरमा देवी के नाम से है. मनोरमा पर हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव काे संरक्षण देने, सबूत छुपाने, षड्यंत्र रचने का आरोप भी है. इन आरोपों के तहत भी मनोरमा देवी पुलिस के लिए वांछित हैं.
इसके साथ ही, अंदर के सभी कमरों में ताले जड़ दिये गये हैं. हालांकि, घरेलू नौकर ललन कुमार ने बताया कि हत्या के बाद रॉकी घर पर आये थे या नहीं, उसे इसकी जानकारी नहीं है. घर में मेहमानों के स्वागत के लिए शराब रखी रहती थी. घर का कोई व्यक्ति शराब नहीं पीता है. ललन ने यह भी कहा कि घर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बरामद नहीं की थी, बल्कि साहेब (मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव) को पुलिस फंसा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










