मंदिर परिसर में लगा मार्बल पेड़ पौधों के लिए हानिकारक : डॉ हर्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 9:35 AM
बोधगया: महाबोधि मंदिर परिसर में फर्श पर लाखों रुपये की लागत से लगा मार्बल ही अब पेड़-पौधों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है. इसका खुलासा सोमवार को देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ एनएसके हर्ष ने महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के स्वास्थ्य की जांच करने के दौरान किया. इस दौरान […]
इन दिनों पड़ रहे भीषण गरमी से महाबोधि मंदिर परिसर में फर्श पर लगे मार्बल काफी गरम हो जा रहे हैं. इसका असर परिसर में लगे पेड़-पौधों पर पड़ रहा है. इसके कारण पत्तियां झुलस जा रही है और समय से पहले से टूट कर गिर रही हैं. डॉ हर्ष ने पेड़-पौधों से टूट कर गिरी पत्तियों को सेक्रेटरी को दिखाया. उन्होंने कहा कि फिलहाल एक-डेढ़ माह तक महाबोधि मंदिर परिसर व लाल पत्थर को दिन में दो बार पानी से ठंडा जरूर किया जाये. इससे आसपास के वातावरण में थोड़ी नमी आयेगी और उसका असर पेड़-पौधों पर पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










