दो छात्राओं को बहलाते बुजुर्ग धराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2016 10:10 AM

विज्ञापन

गया: स्कूल से घर लौट रही दो छात्राएं शालू व व सृष्टि (आठ व 10 वर्ष) को बागेश्वरी गुमटी के पास मंगलवार को चॉकलेट खिलाने के लिए दौड़ाने वाले नौहट्टा (सासाराम) के शिवलाल साव को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों छात्राओं के अभिभावकों के आवेदन पर पुलिस ने शिवलाल पर […]

विज्ञापन
गया: स्कूल से घर लौट रही दो छात्राएं शालू व व सृष्टि (आठ व 10 वर्ष) को बागेश्वरी गुमटी के पास मंगलवार को चॉकलेट खिलाने के लिए दौड़ाने वाले नौहट्टा (सासाराम) के शिवलाल साव को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों छात्राओं के अभिभावकों के आवेदन पर पुलिस ने शिवलाल पर मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. इस बारे में डेल्हा के इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं.
इसी बीच शिवलाल साव (60 वर्ष से ज्यादा) उन्हें चॉकलेट देने के लिए बुलाने लगा. दोनों बच्चियों ने जब चॉकलेट लेने से इनकार किया व जाने लगी तो शिवलाल भी उनके पीछे चलने लगा. यह देख कर दोनों बच्चियों ने भागना शुरू कर दिया व शोर मचाने लगी. आसपास के लोगों ने यह देख कर शिवलाल साव को पकड़ लिया. कुछ युवकों ने शिवलाल साव को थप्पड़ भी जड़ दिया. इसके बाद डेल्हा थाने की पुलिस आयी व शिवलाल साव को थाने में ले आयी.

पूछताछ में शिवलाल साव ने पुलिस को बताया है कि वह किसी परिचित से मिलने गया आया था. वैसे दोनों बच्चियों के अभिभावकों ने डेल्हा थाने में आवेदन देकर शिकायत की है. अभिभावकों ने बताया कि शिवलाल साव ने चॉकलेट खिला कर उनकी बच्चियों का अपहरण करने का प्रयास किया है, जिसे लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया. पुलिस अब शिवलाल साव के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन