एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी का मामला: धमकी देनेवालों में एक वकील भी !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 9:17 AM
विज्ञापन
बोधगया: गया एयरपोर्ट पर धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में गया पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. भाकपा-माओवादी नक्सली संगठन के सदस्य के रूप में जिन तीन लोगों ने (रवींद्र वर्मा, अंजनी कुमार सिन्हा व मंटू) धमकी दी है, पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है. तीनों बरमसिया (गिरिडीह) के रहनेवाले हैं. इसमें से […]
विज्ञापन
बोधगया: गया एयरपोर्ट पर धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में गया पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. भाकपा-माओवादी नक्सली संगठन के सदस्य के रूप में जिन तीन लोगों ने (रवींद्र वर्मा, अंजनी कुमार सिन्हा व मंटू) धमकी दी है, पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है. तीनों बरमसिया (गिरिडीह) के रहनेवाले हैं.
इसमें से एक गिरिडीह कोर्ट में वकील है और दाे अन्य व्यक्ति बरमसिया के ठीकठाक परिवार से जुड़े हैं. एसएसपी गरिमा मलिक ने गुरुवार को बताया कि तीनों बरमसिया के रहनेवाले हैं. झारखंड की स्थानीय पुलिस ने तीनों के बारे में जानकारी दी है कि अपराध जगत से तीनों का कोई संबंध नहीं है. साथ ही, तीनों के विरुद्ध स्थानीय थाने में कोई मामला भी दर्ज होने का मामला नहीं है.
एसएसपी ने बताया कि गया से पुलिस टीम तीनों का इतिहास खंगालने व उक्त मामले में पूछताछ करने के लिए गुरुवार की देर रात बरमसिया के लिए रवाना हो जायेगी. उन्होंने बताया कि जिस तौर-तरीके से विगत 19 अप्रैल को गया एयरपोर्ट पर धमकी भरा पत्र भेजा गया है, ठीक उसी प्रकार का धमकी भरा एक पत्र रेलवे महाप्रबंधक के नाम से भेजा गया है. इन मामलों की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










