सियासत: 29 अप्रैल तक हर हाल में करना होगा फैसला, किसके सिर सजेगा नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 8:31 AM
बोधगया: अविश्वास प्रस्ताव लाकर प्रीति सिंह को हटाये जाने के बाद बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है. अब नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के जेहन में ये सवाल कौंधने लगे हैं कि अगला अध्यक्ष कौन होगा? किसके सिर अध्यक्ष पद का ताज सजेगा. क्या पूर्व अध्यक्ष प्रीति सिंह हाइकोर्ट का दरवाजा […]
अगर हाइकोर्ट से ऐसा हुआ, तो प्रीति सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने में तिड़कमबाजी करनेवाले गुट को मुंह की खानी पड़ेगी और इसका असर अगले वर्ष होनेवाले नगर पंचायत चुनाव पर भी पड़ेगा. चूंकि, पूर्व अध्यक्ष प्रीति सिंह ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने हमेशा बोधगया नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए कामकाज किया है, तभी तो वोटर उन्हें लगातार चुन कर नगर पंचायत भेज रहे हैं. वह लगातार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन रहीं. उनके विकास कार्यों को देख कर ही विरोधियों को जलन होती है. वह इन्हीं लोगों की गुटबाजी का शिकार हुई हैं, लेकिन जनता सब देखती है अौर सही समय पर फैसला करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










