शहर की समस्याओं पर डीएम को दिलाया ध्यान
गया. भाजपा गया महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कुमार रवि से मिल कर शहर की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने का आग्रह किया है. महानगर अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा ने बताया कि गांधी मैदान में सुरक्षा बढ़ाने व पौधों की देख-रेख के लिए मालियों की संख्या बढ़ाने, शौचालय बनाने व पेयजल की सुविधा बहाल करने […]
इसके साथ ही, शहर के सभी चौक-चौराहों पर यूरिनल की व्यवस्था, सभी तालाबों के आस-पास अतिक्रमणमुक्त कराने व सभी शिक्षण संस्थानों की ओर नियमित पैट्रोलिंग कराने की मांग की गयी है.
डीएम को सौंपे ज्ञापन में शहर के प्रमुख नालों की सफाई व बालू का उठाव नहीं होने से विकास कार्यों में आ रहे रूकावट के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने बताया विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार की पहल पर डीएम से मिल कर उक्त समस्याओं के समाधान के लिए पहल की गयी है. प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता मुकेश कुमार व डॉ राजकुमार प्रसाद भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










