अतिक्रमणकारियों का पार्किंग जोन पर कब्जा , अतिक्रमण हटाने में पुलिस बरत रही लापरवाही
टकारी : नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग में बना पार्किंग जोन इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है. इससे आम लोगों को इस पार्किंग जोन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. अतिक्रमण हटाने को लेकर थाना परिसर में प्रशासन के साथ बैठक हुई थी. इसमें कई निर्णय लिये गये थे. लेकिन, इसका असर […]
टकारी : नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग में बना पार्किंग जोन इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है. इससे आम लोगों को इस पार्किंग जोन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. अतिक्रमण हटाने को लेकर थाना परिसर में प्रशासन के साथ बैठक हुई थी. इसमें कई निर्णय लिये गये थे. लेकिन, इसका असर नहीं रहा है.
जानकारी हो की करीब चार लाख रुपये की लागत से थाने के समीप पार्किंग जोन का निर्माण कराया गया है. पार्किंग जोन इन दिनों अतिक्रमण का शिकार है. लेकिन, अतिक्रमण हटाने की पहल न पुलिस कर रही है और न नगर पंचायत. इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
नगर जदयू अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने बताया कि पार्किंग जोन प्रशासन की लापरवाही से अभी तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है. दूसरी ओर पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदारों को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










