हेरिटेज सिटी की बैठक में शामिल होंगे नगर आयुक्त
गया: हेरिटेज सिटी के तहत हृदय प्रोजेक्ट को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय तकनीकी समिति की बैठक होनी है. नगर आयुक्त विजय कुमार भी इस बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को रवाना हुए. सिटी लेवल एडवाइजरी और मॉनीटरिंग कमेटी में तय हुए प्लान पर मंजूरी के लिए इस बैठक में विचार-विमर्श किया जायेगा. राष्ट्रीय […]
सिटी लेवल एडवाइजरी और मॉनीटरिंग कमेटी में तय हुए प्लान पर मंजूरी के लिए इस बैठक में विचार-विमर्श किया जायेगा. राष्ट्रीय तकनीकी समिति में हृदय मिशन के निदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
इसके अलावा तमाम वैसे शहर, जिनका चयन हेरिटेज सिटी के तौर पर हुआ है, उनके प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. गौरतलब है कि गया के लिए 35 करोड़ की योजना तैयार कर ली गयी है. सिटी लेवल एडवाइजरी और मॉनीटरिंग कमेटी ने इसे मंजूरी भी दे दी है. राष्ट्रीय तकनीकी समिति से मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










