27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वायपेयी का मनाया जन्म दिन, दीर्घायु की कामना

गया. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को उनका 90वां जन्म दिन मनाया. भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा ने अपने प्रोफेसर कालोनी स्थित आवास में वाजपेयी जी का जन्म दिवस मनाया. इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं में प्रदेश आरटीआइ मंच के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, अशोक […]

गया. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को उनका 90वां जन्म दिन मनाया. भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा ने अपने प्रोफेसर कालोनी स्थित आवास में वाजपेयी जी का जन्म दिवस मनाया. इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं में प्रदेश आरटीआइ मंच के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, अशोक सिंह, राम प्रवेश पासवान व धर्मेंद्र कुमार ने वाजपेयी जी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी गयी. इस मौके पर उनके 90वां जन्म दिन पर बधाई दी गयी व दीर्घायु की कामना की गयी. उधर गया डोभी रोड के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित बुद्धा इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी (बीआइटी) परिसर में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी. बीआइटी के निदेशक अवधेश कुमार के नेतृत्व में श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया. उनको भारत रत्न मिलने पर भी खुशी जताते हुए बधाई दी गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें