दो साल पहले जिन मकानों को तोड़ना था, निगम ने अब उन्हें भी बसा दिया

गया : नगर निगम की ओर से इन दिनों सभी होल्डिंग टैक्स देनेवाले घरों के बाहर यूनिक नंबर प्लेट लगाये जा रहे हैं, लेकिन आरोप लग रहे कि इस प्रक्रिया में किसी तरह के मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. पता चला है कि सर्वे के दौरान सरकारी जमीन पर बने कई मकानों […]
गया : नगर निगम की ओर से इन दिनों सभी होल्डिंग टैक्स देनेवाले घरों के बाहर यूनिक नंबर प्लेट लगाये जा रहे हैं, लेकिन आरोप लग रहे कि इस प्रक्रिया में किसी तरह के मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. पता चला है कि सर्वे के दौरान सरकारी जमीन पर बने कई मकानों को भी यूनिक नंबर दे दिया गया है.
यही नहीं, फल्गु नदी के दायरे में बने कई मकानों को भी यूनिक नंबर जारी कर दिये गये हैं. यहां बता दें कि हाइकोर्ट ने 2015 में एक जनहित याचिका की सुनाई करते हुए फल्गु के किनारे बने मकानों को तोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन इसकी परवाह किये बगैर ऐसे कई मकानों को यूनिक नंबर दे दिया गया, जिन्हें दो साल पहले कोर्ट ने तोड़ने का आदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










