पूर्व वीसी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. देवनारायण झा को कुलपति का पदनाम लगाना भारी पड़ सकता है. 19 जनवरी को कुलसचिव को संबोधित एक पत्र में डॉ. झा ने अपने नाम के साथ कुलपति शब्द का इस्तेमाल किया है. जबकि 18 जनवरी को राज्यपाल सचिवालय के संयुक्त सचिव विजय कुमार […]
दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. देवनारायण झा को कुलपति का पदनाम लगाना भारी पड़ सकता है. 19 जनवरी को कुलसचिव को संबोधित एक पत्र में डॉ. झा ने अपने नाम के साथ कुलपति शब्द का इस्तेमाल किया है. जबकि 18 जनवरी को राज्यपाल सचिवालय के संयुक्त सचिव विजय कुमार ने डॉ.
झा को संबोधित पत्र में उनके लिए पूर्व कुलपति का उपयोग किया है. डॉ. झा वर्तमान में संस्कृत विवि के साहित्य विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं. विवि सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में उन पर अनुशासनिक कार्रवाई हो सकती है. इस मामले में विधि सलाहकार पवन कुमार चौधरी से विवि ने मंत्रणा भी की है. बता दें कि प्रोफेसर के पद पर डॉ. झा का सेवाकाल 31 जनवरी को पूरा हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




