आज से चालू हो जायेंगे एटीएम

दरभंगा : पीएम के आदेश के आलोक में दो दिनों से बंद एटीएम 11 नवंबर से चालू हो जायेंगे. इन मशीनों से नयी करेंसी मिलने के आसार हैं. बैंक सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उल्लेखनीय है कि दो दिनों तक सभी एटीएम बंद रहे. शुक्रवार को इसके चालू होने से […]
दरभंगा : पीएम के आदेश के आलोक में दो दिनों से बंद एटीएम 11 नवंबर से चालू हो जायेंगे. इन मशीनों से नयी करेंसी मिलने के आसार हैं. बैंक सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उल्लेखनीय है कि दो दिनों तक सभी एटीएम बंद रहे. शुक्रवार को इसके चालू होने से स्थिति में तेजी से सुधार की उम्मीद है. साथ ही बैंक शाखाओं का दबाव भी इसके बाद कम हो जायेगा.
सनद रहे कि एटीएम से जमा तथा निकासी दोनों होता है. वैसे इन मशीनों से भी निर्धारित राशि की ही निकासी होगी. हरेक गली, नुक्कड़ पर एटीएम की सुविधा उपलब्ध रहने से निश्चित तौर पर ग्राहकों को काफी हद तक राहत मिलेगी. कारण सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे दिन भी खुदरा को लेकर लोग परेशानी झेलते रहे. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, होटल, दवा दुकान आदि में लोग परेशानी झेलते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










