मधुबनी के मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा

दरभंगा : मरीज की मौत के बाद इलाज के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए परजिनों ने अललपट्टी स्थित पारस ग्लोबल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया. शनिवार की दोपहर लगभग दो घंटे तक मरीज के परिजन व अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद जारी रहा. परिजन मरीज की मौत के बाद भी इलाज के […]
दरभंगा : मरीज की मौत के बाद इलाज के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए परजिनों ने अललपट्टी स्थित पारस ग्लोबल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया. शनिवार की दोपहर लगभग दो घंटे तक मरीज के परिजन व अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद जारी रहा. परिजन मरीज की मौत के बाद भी इलाज के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप अस्पताल प्रशासन पर लगा रहे थे. अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि इलाज के क्रम में मरीज की शनिवार को मौत हुई है. विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. बेंता ओपी प्रभारी सुरेंद्र पासवान मौके पर पहुंचे, जिनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और मरीज के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया. ओपी प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










