डा. राव की पुस्तक का हिंदी में अनुवाद करेंगे प्रेम मोहन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2015 6:59 PM

विज्ञापन

दरभंगा: विश्व विख्यात भारतीय वैज्ञानिक भारत रत्न डा. सीएन राव की महान कृति ‘नैनो वर्ल्ड-एन इंट्रोडक्शन टू नैनो साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी’ का हिंदी अनुवाद होगा. एमएलएसएम कॉलेज के रसायन विभाग के विवि प्राचार्य सह विभागध्यक्ष डा. प्रेम मोहन मिश्र इसका हिंदी रूपांतरण करेंगे. इसके लिए डा. राव ने डा. मिश्र को अनुवाद की अनुमति दे […]

विज्ञापन

दरभंगा: विश्व विख्यात भारतीय वैज्ञानिक भारत रत्न डा. सीएन राव की महान कृति ‘नैनो वर्ल्ड-एन इंट्रोडक्शन टू नैनो साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी’ का हिंदी अनुवाद होगा. एमएलएसएम कॉलेज के रसायन विभाग के विवि प्राचार्य सह विभागध्यक्ष डा. प्रेम मोहन मिश्र इसका हिंदी रूपांतरण करेंगे. इसके लिए डा. राव ने डा. मिश्र को अनुवाद की अनुमति दे दी है.

डा. मिश्र ने इस संबंध में बताया कि विज्ञान के इस अभिनव विषय पर प्रकाशित अंग्रेजी संस्करण 2010 में पाठकों के बीच आया. अनुवाद की अनुमति की सूचना डा. राव की पत्नी इंदुमति राव ने उन्हें ई-मेल से दी है. ज्ञातव्य हो कि डा. मिश्र पहले भी कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का अनुवाद मैथिली में कर चुके हैं, जिसका प्रकाशन अंतिम चरण में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन