जाले़ जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नरेश चौधरी को अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद स्थानीय जदयू संगठन में घमासान मच गया है़ जमीन से जुड़े कार्यकर्त्ताओं ने श्री चौधरी के हटाये जाने का पुरजोर विरोध किया है़ जिला उपाध्यक्ष जफर इमाम बेग आले, पुपुन प्रसाद, अतहर इमाम बेग, सुजीता देवी, रामू सिंह आदि ने जिलाध्यक्ष के इस कदम का पुरजोर विरोध किया है़ प्रखंड अध्यक्ष श्री चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जिला अध्यक्ष द्वारा हटाये जाने को चुनौती दी है़ उन्हांेने कहा है कि वर्ष 2012 में पार्टी के संविधान के तहत उनका चयन हुआ था़ बिना किसी कारण के उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया जाना असंवैधानिक है़ संबंधित पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है़ वहीं जिला पार्षद सह पार्टी के पूर्व जिला महासचिव हबीबुल्लाह हाशमी ने नए अध्यक्ष के मनोनयन की कार्रवाई की निंदा की है. खुर्शीद आलम ने भी जिला अध्यक्ष की इस कार्रवाई का विरोध किया है़ वहीं दूसरी ओर जदयू नेता अरुण कुमार झा ने जाले व सिंहवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन का स्वागत किया है. इसके लिए जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है़ तुफैल अहमद, सत्यम गोपाल, ब्रजेश मिश्र, मदन झा, धीरज कुमार, रंजीत कुमार प्रसाद, दिलीप धीर ने जाले और सिंहवाड़ा के नए प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन का स्वागत किया है़
प्रखंड अध्यक्ष को हटाये जाने से जदयू में विरोध के स्वर मुखर
जाले़ जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नरेश चौधरी को अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद स्थानीय जदयू संगठन में घमासान मच गया है़ जमीन से जुड़े कार्यकर्त्ताओं ने श्री चौधरी के हटाये जाने का पुरजोर विरोध किया है़ जिला उपाध्यक्ष जफर इमाम बेग आले, पुपुन प्रसाद, अतहर इमाम बेग, […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement