सरकार की ओर से निजी वाहनों पर बढ़ाये गये टैक्स

दरभंगा : सरकार की ओर से निजी वाहनों पर बढ़ाये गये टैक्स के विरोध में मंगलवार को बस संचालक हड़ताल पर रहे. दिल्ली मोड़ स्थित निजी बस पड़ाव एवं कादिराबाद स्थित सरकारी बस पड़ाव पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा. यात्री इधर से उधर भटकते रहे. सरकारी बस डिपो अधीक्षक के अनुसार सुरक्षा के […]
दरभंगा : सरकार की ओर से निजी वाहनों पर बढ़ाये गये टैक्स के विरोध में मंगलवार को बस संचालक हड़ताल पर रहे. दिल्ली मोड़ स्थित निजी बस पड़ाव एवं कादिराबाद स्थित सरकारी बस पड़ाव पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा. यात्री इधर से उधर भटकते रहे. सरकारी बस डिपो अधीक्षक के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बसों को सड़क पर नहीं निकाला गया. केवल एक बस पटना के लिए निकली थी, लेकिन वह भी मुजफ्फरपुर में बंद सर्मर्थकों के विरोध के कारण घंटों रुकी रही. इस दौरान यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिये दिल्ली मोड़ स्थित बस पड़ाव पर घंटो चक्कर लगाना पड़ा. हड़ताल के कारण यात्रियों को घर वापस लौट जाना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




