महज 37 मिनट की झमाझम बरसात में शहर पानी-पानी उमस भरी गर्मी से राहत

दरभंगा : गुरुवार की दोपहर तेज आंधी के साथ हुई वर्षा से दिन के उजाले में ही रात सा दृश्य नजर आने लगा. सड़क पर वाहनों की गति धीमी हो गयी. लाइट जला सड़क पर गाड़ियां रेंगेती नजर आने लगी. मौसम के बदले मिजाज से जहां लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली, वहीं […]
दरभंगा : गुरुवार की दोपहर तेज आंधी के साथ हुई वर्षा से दिन के उजाले में ही रात सा दृश्य नजर आने लगा. सड़क पर वाहनों की गति धीमी हो गयी. लाइट जला सड़क पर गाड़ियां रेंगेती नजर आने लगी. मौसम के बदले मिजाज से जहां लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली, वहीं कुछ जगहों पर 33 व 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिर जाने से शहर में तीन से चार घंटे बिजली बाधित होने तथा शहर के कई मुहल्लों में जगह-जगह जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
सड़क पर पानी लगने के कारण बार-बार दो पहिया वाहन बंद हो जाने तथा पैदल लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आंधी की गति चरम पर होने से कई कच्चे घरों व दुकानों के छप्पर तक उड़ गये. कुछ स्थानों पर दीवार ढहने से लोगों को समस्या हुयी. हवा की गति तेज होने के कारण नगर में प्रचार के लिये लगाये गये बड़े-बड़े होर्डिंग-बैनर तक अपने स्थान से गायब हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




