लहेरियासराय रेलवे स्टेशन व कॉलोनी का कनेक्शन एचटी में होगा कन्वर्ट

दरभंगा : लहेरियासराय रेलवे स्टेशन व क्वार्टर का बिजली कनेक्शन उच्च विभव (एचटी) में परिवर्तित किया जायेगा. इसे लेकर मंडल विद्युत अभियंता समस्तीपुर आरएन प्रसाद के साथ इइइ नवीन मंडल व राजस्व पदाधिकारी प्रभाशंकर के साथ हुयी बैठक में संयुक्त जांच कर एचटी कनेक्शन में कर्न्वट करने को लेकर सहमती बनी है. जानकारी के अनुसार […]
दरभंगा : लहेरियासराय रेलवे स्टेशन व क्वार्टर का बिजली कनेक्शन उच्च विभव (एचटी) में परिवर्तित किया जायेगा. इसे लेकर मंडल विद्युत अभियंता समस्तीपुर आरएन प्रसाद के साथ इइइ नवीन मंडल व राजस्व पदाधिकारी प्रभाशंकर के साथ हुयी बैठक में संयुक्त जांच कर एचटी कनेक्शन में कर्न्वट करने को लेकर सहमती बनी है. जानकारी के अनुसार सामान्य कनेक्शन होने तथा स्वीकृत भार से अधिक लोड होने पर बिजली खपत किये जाने से बिजली विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है.
लोड के मुताबिक बिजली उपयोग नहीं होने को लेकर बिजली विभाग ने मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को हाइटेंशन कनेक्शन में परिवर्तित कराने को लेकर कई बार पत्र भेज अनुरोध कर चुका था, बावजूद इस ओर ध्यान नहीं देते देख दो साल पहले बिजली विभाग ने जांच के बाद मोटी रकम जुर्माना करते हुये कनेक्शन काटे जाने का नोटिस भेजा था. जुर्माने की राशि व उच्च विभव कनेक्शन में परिवर्त्तन के लिये आवेदन नहीं देने को लेकर पुन: नोटिस भेजे जाने के बाद एक वर्ष पहले जुर्माने की राशि रेलवे ने भुगतान कर दी. अब जाकर एचटी कनेक्शन में कर्न्वट करने व भार की गणना के लिए संयुक्त टीम गठित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




