जज आवास में तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी, दो हिरासत में

दरभंगा : चर्चित इंजीनियर हत्याकांड मामले की सुनवाई करने वाले अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रुपेश देव के अधिकारी कॉलोनी स्थित आवास में तोड़फोड़ व चोरी के मामले में लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस तत्परता दिखाते हुए इस मामले में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही […]
दरभंगा : चर्चित इंजीनियर हत्याकांड मामले की सुनवाई करने वाले अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रुपेश देव के अधिकारी कॉलोनी स्थित आवास में तोड़फोड़ व चोरी के मामले में लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस तत्परता दिखाते हुए इस मामले में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम श्री देव के प्यून मोतिहारी जिला के पताही थाना क्षेत्र के नोनथरवा गांव निवासी देवकांत तिवारी के पुत्र नीलमणिकांत तिवारी के आवेदन पर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
एसएसपी सत्यवीर सिंह ने इस बावत बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था. इस मामले में दो संदिगधों को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं इस मामले में शक के आधार पर अन्य तीन चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अनुसंधान कार्य तेज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सत्र न्यायाधीश के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




