25 लाख की लॉटरी का झांसा दे झटके 39 हजार

दरभंगा : साइबर अपराधियों के जाल में सदर थाना क्षेत्र के खरुआ पंचायत के भुइया स्थाना गांव निवासी राज मिस्त्री गंगा राम मंडल का पुत्र व दसवीं का छात्र सत्येंद्र कुमार मंडल फंस कर 39 हजार रुपये गंवा दिया. वहीं साइबर अपराधियों की ओर से और पैसा डिमांड करने पर वह अपने पिता की बाइक […]
दरभंगा : साइबर अपराधियों के जाल में सदर थाना क्षेत्र के खरुआ पंचायत के भुइया स्थाना गांव निवासी राज मिस्त्री गंगा राम मंडल का पुत्र व दसवीं का छात्र सत्येंद्र कुमार मंडल फंस कर 39 हजार रुपये गंवा दिया. वहीं साइबर अपराधियों की ओर से और पैसा डिमांड करने पर वह अपने पिता की बाइक भी गिरवी रखकर पैसे इकठ्ठा कर रहा था,
लेकिन जिस जगह पर वह बाइक गिरवी रखने की बात कर रहा था, वहां से किसी ने पुलिस को चोरी की बाइक की आशंका में फोन कर दिया. एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार बाइक गिरवी रख रहे युवक को पकड़ कर थाने ले आयी. युवक सत्येंद्र ने बताया कि दो दिन पहले उसके मोबाइल पर फोन आया कि आप भाग्यशाली हैं आपको आइडिया कंपनी में 25 लाख रुपये का लॉटरी फंसा है. अगले दिन आपके खाते में पैसे भेज दिये जायेंगे.
इसके लिये टैक्स के रुप में नौ हजार रुपये भेजने होंगे. इसके लिये फोन करने वाले ने एक अकाउंट नंबर दिया. नौ हजार रुपये भेजने के बाद जब युवक के बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आया तब युवक ने फोन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




