एसएफसी गोदाम में काम करने को लेकर मारपीट

Published at :31 Aug 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
एसएफसी गोदाम में काम करने को लेकर मारपीट

दरभंगा : मनीगाछी थाना क्षेत्र के बलौर गांव में दो सगे भाइयों के बीच एसएफसी गोदाम में काम करने को ले जमकर मारपीट हुई. मारपीट में स्व. उत्तीम महतो के दोनो पुत्र गंगाइन महतो एवं सुमन महतो घायल हो गये. दोनों का इलाज डीएसीएच में चल रहा है. सुमन ने बताया कि गांव में स्थित […]

विज्ञापन

दरभंगा : मनीगाछी थाना क्षेत्र के बलौर गांव में दो सगे भाइयों के बीच एसएफसी गोदाम में काम करने को ले जमकर मारपीट हुई. मारपीट में स्व. उत्तीम महतो के दोनो पुत्र गंगाइन महतो एवं सुमन महतो घायल हो गये. दोनों का इलाज डीएसीएच में चल रहा है. सुमन ने बताया कि गांव में स्थित एसएफसी गोदाम में उसके पिता काम करते थे. पिता के मृत्यु के पश्चात उसका बड़ा भाई काम करने लगा.

कुछ दिन बाद उस गोदाम में वह भी काम करने लगा. गोदाम मैनेजर ने एक ही भाई को काम करने की इजाजत दी. इस पर दोनों भाइयों में संघर्ष होने लगा. सुलह के लिए गांव में पंचायत बैठायी गयी. पंचायत में सर्वसम्मति से दोनों भाइयों को बारी-बारी से काम करने को कहा. पंचायत के फैसले के बावजूद गंगाइन उसे काम नहीं करने देना चाहता है. इसी

को लेकर बुधवार को दोनों भाइयों के बीच नोंक-झोंक हो गई. इसी क्रम में बड़े भाई गंगाइन ने उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन