शिकायत निवारण केंद्र में पांच मामले निष्पादित

दरभंगा : जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र पर बाढ़ नियंत्रण, कृषि एवं उत्पाद विभाग से संबंधित पांच मामलों का निष्पादन पीजीआरओ निसार अहमद ने किया. सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागो ने आवेदकों को मुआवजा देना स्वीकार कर लिया. इससे आवेदकों में खुशी देखी गयी. केवटी प्रखंड के कहरिया निवासी बौए लाल मिश्र, जीवेश्वर मिश्र, राजीव […]
दरभंगा : जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र पर बाढ़ नियंत्रण, कृषि एवं उत्पाद विभाग से संबंधित पांच मामलों का निष्पादन पीजीआरओ निसार अहमद ने किया. सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागो ने आवेदकों को मुआवजा देना स्वीकार कर लिया. इससे आवेदकों में खुशी देखी गयी. केवटी प्रखंड के कहरिया निवासी बौए लाल मिश्र, जीवेश्वर मिश्र, राजीव मिश्र की बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से शिकायत थी. अधवारा समूह के तटबंध निर्माण में उनके खेतों से चार- पांच फीट मिट्टी काट ली गई थी. सुनवाई के दौरान बाढ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने प्राप्ति रसीद जमा करते हुए बताया कि संवेदक द्वारा आवेदकों का भुगतान कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




