बबलू दूबे हत्याकांड

बेतिया : आर्मी लिबरेशन फ्रंट व कुख्यात अपराधी बबलू दूबे हत्याकांड में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये तीनों संदिग्ध पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस बबलू दूबे की हत्या से […]
बेतिया : आर्मी लिबरेशन फ्रंट व कुख्यात अपराधी बबलू दूबे हत्याकांड में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये तीनों संदिग्ध पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस बबलू दूबे की हत्या से जुड़ी अहम बातों को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली है.
इसके बावजूद पुलिस तीनों संदिग्धों पर लगातार दबाव बनाये हुए है. हालांकि, पुलिस के वरीय पदाधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. इधर, बेतिया-मोतिहारी जिले की पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है. पुलिस कार्रवाई में किसी तरह की चूक नहीं रह जाये, इसको लेकर बेतिया एसपी विनय कुमार काफी संजीदा हैं. छापेमारी की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि पुलिस बेतिया मंडलकारा व सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद शातिर अपराधियों से भी पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पुलिस मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर, बंजरिया थाना क्षेत्र, पहाड़पुर थाना व चटिया दियारे में लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन पुलिस को सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




