महना गनी से शिक्षक के बेटे का अपहरण

Published at :19 Feb 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
महना गनी से शिक्षक के बेटे का अपहरण

बेतिया : महना गनी निवासी शिक्षक सुभाष भारती के 14 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार का अपहरण कर लिया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अपहृत सुजीत के पिता सुभाष भारती ने आवेदन दिया है. आवेदन में पुत्र का अपहरण होने की आशंका जतायी है. शिक्षक सुभाष भारती के आवेदन पर कार्रवाई शुरू […]

विज्ञापन

बेतिया : महना गनी निवासी शिक्षक सुभाष भारती के 14 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार का अपहरण कर लिया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अपहृत सुजीत के पिता सुभाष भारती ने आवेदन दिया है. आवेदन में पुत्र का अपहरण होने की आशंका जतायी है. शिक्षक सुभाष भारती के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

अपहृत सुजीत का मोबाइल लोकेशन की जांच की गयी है,तो उसके दिल्ली के आस-पास होने का लोकेशन मिल रहा है. लोकेशन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. अपहृत सुजीत के पिता ने आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र सुबह में घर पर हीं था. उसके बाद घर से निकला व अब तक वापस नहीं आया है. इससे उसका अपहरण होने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन