देश के भविष्य का निर्धारण करती है सशक्त महिला

Published at :17 Jul 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
देश के भविष्य का निर्धारण करती है सशक्त महिला

भागलपुर : साईं बाबा फाउंडेशन के संस्थापक सह फिल्म अभिनेता औषिम खेतरपाल ने कहा कि एक सशक्त महिला अपने बच्चों के साथ-साथ देश का भविष्य सुनिश्चित करती है. महिलाओं को अपने विकास व समृद्धि के लिए उन्हें हर पल चाैकन्ना, जागरूक व मजबूत रहने की जरूरत है. श्री खेतरपाल सबौर स्थित सृजन महिला विकास सहयोग […]

विज्ञापन

भागलपुर : साईं बाबा फाउंडेशन के संस्थापक सह फिल्म अभिनेता औषिम खेतरपाल ने कहा कि एक सशक्त महिला अपने बच्चों के साथ-साथ देश का भविष्य सुनिश्चित करती है. महिलाओं को अपने विकास व समृद्धि के लिए उन्हें हर पल चाैकन्ना, जागरूक व मजबूत रहने की जरूरत है. श्री खेतरपाल सबौर स्थित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड सबौर के तत्वावधान में शनिवार को महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोेजित एक विशेष कार्यक्रम को बताैर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज साईं बाबा की महिमा ही है जो अपने दर तक आम-खास सभी को खींच लाती है.

यहां की महिलाओं के विकास के लिए सृजन संस्था अच्छा काम कर रही है. उन्होंने बताया कि विकास की मुख्यधारा में महिलाओं को लाने के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चला रही है. इसमें सृजन प्रमुख है. कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि सह साईं बाबा फाउंडेशन के संस्थापक श्री खेतरपाल ने दीप जला कर किया तथा शिरडी साईं बाबा नामक पुस्तक का विमोचन किया. इसके बाद उन्होंने सृजन संस्थान द्वारा निर्मित विभिन्न सामानों के निर्माण के बारे में जाना तथा इसके बारे में सृजन की महिलाओं से बातचीत की. इस मौके पर समिति की सचिव श्रीमती मनोरमा देवी, सृजन की निदेशक श्रीमती प्रिया कुमार , सृजन के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश सिंह, कुमार क्लासेज के संस्थापक अमित कुमार, सतीश झा, सरिता झा आिद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन