निम्न प्रभेद के गन्ना का मिल प्रबंधन को देना होगा हिसाब

Published at :23 Dec 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
निम्न प्रभेद के गन्ना का मिल प्रबंधन को देना होगा हिसाब

बेतिया : निम्न प्रभेद के गन्ना तौल पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए जिले के सभी चीनी मिल प्रबंधनों से हिसाब मांगा है. उन्होंने 14 दिसंबर को दिये गये निर्देश के बाद अब तक कितने किसानों को निम्न प्रभेद के लिए चलान दिया गया है. उस किसान का नाम व रकबा की सूची उपलब्ध कराने […]

विज्ञापन

बेतिया : निम्न प्रभेद के गन्ना तौल पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए जिले के सभी चीनी मिल प्रबंधनों से हिसाब मांगा है. उन्होंने 14 दिसंबर को दिये गये निर्देश के बाद अब तक कितने किसानों को निम्न प्रभेद के लिए चलान दिया गया है. उस किसान का नाम व रकबा की सूची उपलब्ध कराने को कहा है. मिल प्रबंधन सूची 14 से 23 दिसंबर तक निम्न प्रभेद की सूची बना संबंधित ईख पदाधिकारी के पास जमा कराये गये.

उसके बाद इसी सूची के आधार पर किसानों का सत्यापन भी कराया जायेगा. इसको लेकर चीनी मिल मझौलिया, लौरिया, रामनगर, नरकटियागंज व बगहा के प्रबंधक, महाप्रबंधक व दखलकार को भी सूचना भेजी गयी है.

डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि निम्न प्रभेद के गन्ना तौल के लिए आठ दिसंबर की बैठक में ही निर्देश दे दिया गया था. चीनी मिलों को 14 दिसंबर से उक्त प्रभेद के गन्ना का तौल करना था. लेकिन इधर किसान व कई किसान संघों के द्वारा शिकायत मिल रही है कि मिल प्रबंधन निम्न प्रभेद के गन्ना लेने से आनाकानी कर रहे हैं. इसकी जांच के लिए यह निर्देश जारी किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन