पूर्व पार्षद के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

Published at :14 Dec 2015 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पार्षद के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

नौतन : सुदूर दियरावती इलाके स्थित श्यामपुर कोतराहा गांव में रविवार को पूर्व पार्षद ईद महम्मद आलम के नेतृत्व में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव की सड़कों की सफाई की. कड़ाके के ठंड में छात्रों व शिक्षकों ने झाडू लगाकर सड़क पर जमे गंदगी की सफाई किया. पूर्व पार्षद म. […]

विज्ञापन

नौतन : सुदूर दियरावती इलाके स्थित श्यामपुर कोतराहा गांव में रविवार को पूर्व पार्षद ईद महम्मद आलम के नेतृत्व में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव की सड़कों की सफाई की. कड़ाके के ठंड में छात्रों व शिक्षकों ने झाडू लगाकर सड़क पर जमे गंदगी की सफाई किया.

पूर्व पार्षद म. आलम ने कहा कि पंचायत के हर गांवों मे लोगों को जागरूक कर सड़क किनारे जमे गंदगी साफ करने का निर्णय लिया गया. सफाई अभियान में दिल्ली पब्लिक स्कूल श्यामपुर कोतराहा की अग्रणी भूमिका है. एचएम सुदामा यादव ने कहा कि महादलित बस्ती मे बच्चों को कैंप लगाकर साफ-सफाई अभियान चलायेगें. साथ ही गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के बारे लोगों को जानकारी दी जायेगी. मौके पर मुन्ना यादव, त्रिलोकी राय, प्रदीप यादव, रूकशाना खातून, संतोष कुमार, पप्पू कुमार, महबूब आलम आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन