सजने लगे हैं पिकनिक स्पॉट

Published at :18 Dec 2014 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
सजने लगे हैं पिकनिक स्पॉट

युवा व बुजुर्ग बना रहे न्यू इयर पार्टी की योजना बेतिया : नव वर्ष 2015.. आने में महज 14 दिन हीं शेष रह गये हैं. नये साल का स्वागत लोग अपने ढंग से करने की तैयारी में जुट गये हैं. कोई जिले के पिकनिक स्पॉट पर जाने की तैयारी तो कोई जिले से बाहर जाने […]

विज्ञापन
युवा व बुजुर्ग बना रहे न्यू इयर पार्टी की योजना
बेतिया : नव वर्ष 2015.. आने में महज 14 दिन हीं शेष रह गये हैं. नये साल का स्वागत लोग अपने ढंग से करने की तैयारी में जुट गये हैं.
कोई जिले के पिकनिक स्पॉट पर जाने की तैयारी तो कोई जिले से बाहर जाने की तैयारी में है. इस जिला में भी पिकनिक स्पॉट की कमी नहीं है. वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे गंडक बराज, लौरिया का नंदन गढ़, गौनाहा प्रखंड का गांधी आश्रम, भिखनाठोरी, बेतिया से सटे मछली लोक व मनुआपुल के समीप छेदी बाबू का बगीचा लोगों को काफी लुभाता है.
दूर-दूर से लोग इन जगहों पर घूमने तथा नये वर्ष का उत्साह मनाने पहुंचते हैं. इस बार भी पहले से ही पर्यटकों के स्वागत के लिए इन जगहों पर तैयारी चल रही है. बड़े-बुजुर्ग भी इसमें पीछे नहीं हैं. परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की भी योजना बन रही है. नवयुवक अपने दोस्तों के साथ नववर्ष की यादगार बनाना चाहते हैं.
वन क्षेत्र में भ्रमण पर रोक
वन विभाग ने जंगली जानवर व पर्यावरण रक्षा के लिए वन क्षेत्रों में पिकनिक मनाने पर रोक लगा दी है. जिससे इस बार विभिन्न क्षेत्रों में पिकनिक रोक के लिए वन अधिकारी अभी से ही प्रचार-प्रसार में जुट गये हैं. बैरिया स्थित सरैया मन, गौनाहा के मगुराहा वन क्षेत्र व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पिकनिक मनाने पर रोक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन