डोर टू डोर कचरा उठाव में अनियमितता का आरोप

बेतिया : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दे पर नगर परिषद के स्थायी सशक्त समिति सदस्य ने सवालिया निशान लगाया है. स्थायी सशक्त समिति सदस्य वार्ड पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह ने सभापति को भेजे गये पत्र में कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं एसबीएम पर पूर्व में फरवरी माह में इओ की […]
बेतिया : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दे पर नगर परिषद के स्थायी सशक्त समिति सदस्य ने सवालिया निशान लगाया है. स्थायी सशक्त समिति सदस्य वार्ड पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह ने सभापति को भेजे गये पत्र में कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं एसबीएम पर पूर्व में फरवरी माह में इओ की ओर से बैठक बुलायी गयी थी लेकिन इस विषय पर आज तक कोई भी बैठक नहीं हुई. पदाधिकारी द्वारा इस विषय पर वार्ड पार्षदों से राय नही ली गयी है. इधर पता चला है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रिया को बिना पार्षद्गण को बताये जबरदस्ती कार्यपालक पदाधिकारी लागू कराना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




