परिचय के नाम पर 19 हजार का लगाया चूना एफआइआर दर्ज

Updated at : 04 Apr 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
परिचय के नाम पर 19 हजार का लगाया चूना एफआइआर दर्ज

बेतिया : बानुछापर निवासी राकेश पटेल से परिचय के नाम पर 19 हजार रुपये साठी थाना के धमौरा निवासी आशनारायण ने ली. उधार दी गयी राशि के लिए चेक दिया. लेकिन आशनारायण के खाते में प्रर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया. सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि राकेश पटेल […]

विज्ञापन

बेतिया : बानुछापर निवासी राकेश पटेल से परिचय के नाम पर 19 हजार रुपये साठी थाना के धमौरा निवासी आशनारायण ने ली. उधार दी गयी राशि के लिए चेक दिया. लेकिन आशनारायण के खाते में प्रर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया. सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि राकेश पटेल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. प्राथमिकी में राकेश ने बताया कि आरोपी आशनारायण से उसका पूर्व का परिचय था. परिचय का लाभ उठाकर आरोपी ने 19 हजार रुपये उधार लिया. बाद में राशि को चेक के माध्यम से वापस किया. जब राकेश ने चेक को अपने खाते में डाला, तो राशि प्रर्याप्त नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया. जब पीड़ित पैसा मांगने आरोपी के घर गया, तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की किया व पैसा देने से इंकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन