15 व 16 अप्रैल को होगी ऐतिहासिक पदयात्रा

मोतिहारी : महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की याद ताजा करने को लेकर 15 अप्रैल जिस रोज गांधी जी मोतिहारी स्टेशन उतर कर गोरख बाबू के मधुबन छावनी चौक स्थित घर गये थे. वहां तक दिन के तीन बजे केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकलेगी. साथ में विधायक प्रमोद कुमार व […]
मोतिहारी : महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की याद ताजा करने को लेकर 15 अप्रैल जिस रोज गांधी जी मोतिहारी स्टेशन उतर कर गोरख बाबू के मधुबन छावनी चौक स्थित घर गये थे. वहां तक दिन के तीन बजे केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकलेगी. साथ में विधायक प्रमोद कुमार व अन्य गांधीवादी होंगे.
16 अप्रैल को गोरखबाबू के घर से दिन के 10 बजे चंद्रहिया के लिए तिरंगा यात्रा निकलेगी. जहां दिन के 11 बजे सम्मेलन का आयोजन किया गया है. उसी दिन तिरंगा यात्रा चंद्रहिया से जसौलीपट्टी तक जायेगी, जहां गांधीवाद पर सम्मेलन के साथ कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




