रोज चार घंटे बंद रहेगा रक्सौल-काठमांडू मार्ग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रक्सौल : रक्सौल से काठमांडू जानेवाले नेपाल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार से प्रतिदिन चार घंटे तक यातायात बंद कर दिया गया है. राजमार्ग पर सड़क विस्तार का काम होने के कारण अगले आदेश तक यह निर्णय लिया गया है. इस दौरान छोटी व बड़ी गाड़ियां बंद रहेंगी. नारायणगढ़-मुग्लिंग मार्ग पर मुग्लिंग से लेकर कालीखोला […]
विज्ञापन
रक्सौल : रक्सौल से काठमांडू जानेवाले नेपाल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार से प्रतिदिन चार घंटे तक यातायात बंद कर दिया गया है. राजमार्ग पर सड़क विस्तार का काम होने के कारण अगले आदेश तक यह निर्णय लिया गया है.
इस दौरान छोटी व बड़ी गाड़ियां बंद रहेंगी. नारायणगढ़-मुग्लिंग मार्ग पर मुग्लिंग से लेकर कालीखोला तक दो किमी सड़क का विस्तार किया जा रहा है. इसको लेकर यातायात सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद किया गया है.
सड़क डिविजन कार्यालय नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार, इस खंड में संवेदनशील व कठिन जगह पर सड़क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में सड़क हादसों को कम किया जा सके. बता दें कि काठमांडू के रास्ते से यह दो किमी काफी संवेदनशील माना जाता है. यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. नेपाल के एक पूर्व मंत्री की मौत इसी मार्ग पर गाड़ी नदी में गिरने के कारण हो गयी थी.
राजमार्ग पर निर्माण कार्य होने
के कारण लिया गया निर्णय
सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










