सभी वार्डों में लगेगा मोटर व पानी टंकी
Updated at : 09 Sep 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. वार्ड सदस्यों की बढ़ी जिम्मेवारी मोतिहारी : मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत पंचायत में अब केवल मुखिया जी की नहीं चलेगी बल्कि वार्ड सदस्यों की भी जिम्मेवारी बढ़ गयी है. सात निश्चय कार्यक्रम के तहत हर घर नल और गली-गली पक्की नाली और सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए एक करोड़ […]
विज्ञापन
पहल. वार्ड सदस्यों की बढ़ी जिम्मेवारी
मोतिहारी : मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत पंचायत में अब केवल मुखिया जी की नहीं चलेगी बल्कि वार्ड सदस्यों की भी जिम्मेवारी बढ़ गयी है. सात निश्चय कार्यक्रम के तहत हर घर नल और गली-गली पक्की नाली और सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए एक करोड़ से अधिक राशि प्रति पंचायत आवंटित हो सकती है. हर घर मोटर(नल) के माध्यम से जल पहुंचाने की जिम्मेवारी वार्ड सदस्य की होगी. भले ही प्रस्ताव पंचायत की बैठक में पारित होगा.
डीआरडीए निदेशक दुर्गेश कुमार ने बताया कि हर घर जलापूर्त्ति के लिए प्रति वार्ड एक-एक मोटर व बड़ा टंकी लगेगा. इन कार्यों के निर्माण से लेकर पाइप बिछाने और हर घर नल लगाने की जिम्मेवारी वार्ड सदस्यों की होगी. मोटर नल चालू होने के बाद अगर किसी कारण से खराब हो जाती है तो उसकी मरम्मत की जिम्मेवारी भी वार्ड सदस्यों की होगी.
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना : श्रम विभाग द्वारा कौशल विकास योजना के तहत इंटर के बाद क्रेडिट कार्ड रखनेवालों को सरकार चार लाख तक की बगैर गारंटर सहायता देगी पढ़ाई के लिए. इससे अधिक राशि के लिए छात्रों को बैंक गारंटर देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




